भारत के स्टार्टअप उद्योग में महाराष्ट्र का दबदबा, हर साल 36% की वृद्धि | Maharashtra 36% startup growth leader
भारत के स्टार्टअप उद्योग में महाराष्ट्र का दबदबा, हर साल 36% की वृद्धि | Maharashtra 36% startup growth leader

नयी दिल्ली-
स्टार्ट अप के लिए भारत दुनियाभर में तीसरा सबसे आकर्षक और पसंदीदा देश है. शानदार स्टार्टअप इकोसिस्टम के चलते भारत में हर साल 36 फीसदी की दर से स्टार्ट अप बढ़ रहे है. सबसे आगे महाराष्ट्र है. 2023 में 36 हजार से ज्यादा स्टार्ट अप को मान्यता मिली है.
उद्योग सवर्धन और आतंरिक व्यापार विभाग(DPIIT) के अनुसार 31 अक्टूबर 2023 तक देश में 1,14,902 मान्यता प्राप्त स्टार्ट अप है. 47 फीसदी ऐसे स्टार्ट अप है जहाँ एक महिला निदेशक जरुर है. नवाचार को बढ़ावा देने और देश के स्टार्टअप इको सिस्टम में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 16 जनवरी 2016 को स्टार्ट अप इंडिया पहल की घोषणा की गयी थी. भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम पिछले 6 वर्षों में और तेजी से मजबूत हुआ है. भारत वैज्ञानिक प्रकाशनों की क्वालिटी में शीर्ष पर, नवाचार गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर और यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़े स्टार्टअप भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. स्टार्टअप्स इंडिया सीड फंडिंग स्कीम(SISFS) के तहत भारत सरकार ने नये स्टार्टअप को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए 2021-22 से अगले 4 वर्षों के लिए 945 करोड़ मंजूर किये है.
वर्ष | स्टार्टअप | वृद्धि % |
2018 | 7,835 | आधार वर्ष |
2019 | 10,659 | 36.04 |
2020 | 13,838 | 29.82 |
2021 | 19,424 | 40.36 |
2022 | 26,360 | 35.70 |
2023 | 36,786 | 39.55 |
कुल | 1,14,902 | 36.19 |
शीर्ष 5 राज्य-
राज्य | स्टार्टअप की संख्या |
महाराष्ट्र | 20,695 |
कर्नाटक | 12,394 |
दिल्ली | 12,301 |
उत्तर प्रदेश | 10,725 |
गुजरात | 9,047 |
2025 तक यूनिकॉर्न की संख्या होगी 150 से ज्यादा
यूनिकॉर्न की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद आता है. भारत में इस समय यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या 100 से ज्यादा है. इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है.जब किसी स्टार्टअप का एवेल्यूशन 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो जाता हैतो उसे यूनिकॉर्न स्टार्टअप कहा जाता है.
साल | यूनिकॉर्न | वृद्धि |
2018 | 24 | आधार वर्ष |
2019 | 31 | 29.1 |
2020 | 43 | 38.70 |
2021 | 87 | 102.32 |
2022 | 108 | 24.13 |
2023 | 118 | 9.25 |
2030 तक भारतीय स्टार्टअप्स की कुल पूँजी 300 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है. वर्तमान में यह करीब 150 अरब डॉलर है.
About Post Author
FreshNewsPoint
More Stories
खाड़ी देशों में नौकरियां: अवसर, वेतन और आवश्यकताएं
आज के दौर में खाड़ी देशों (Gulf Countries) में नौकरी पाना लाखों भारतीय युवाओं का सपना बन गया है। दुबई,...
शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र 2025 के दौरान विधायक इंजी.0 ब्रजेश कठेरिया (किरतनी) द्वारा प्रश्न संख्या 9 के तहत...
24 फरवरी 2025 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
24 फरवरी 2025 राशिफल नोट: यह राशिफल 24 फरवरी 2025 के लिए है। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए...
लखनऊ सुपरजायंट्स: जीत की हैट्रिक का इरादा और गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्रतिस्पर्धा | ipl 2024
लखनऊ सुपरजायंट्स: जीत की हैट्रिक का इरादा और गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्रतिस्पर्धा ipl 2024 IPL 2024 लखनऊ सुपरजायंट्स ने...
सूर्यकुमार यादव की आईपीएल में वापसी: आगामी मैच में उनका महत्व| ipl 2024 | Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव की आईपीएल में वापसी: आगामी मैच में उनका महत्व Suryakumar yadav मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच...
सामूहिक विवाह में दुल्हा नहीं आया, तो दुल्हन ने लिए जीजा संग फेरे
सामूहिक विवाह में दुल्हा नहीं आया, तो दुल्हन ने लिए जीजा संग फेरे यूपी के झांसी जनपद में हाल ही...
Average Rating